Madhu Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -मेरा भारत महान

जहाँ होता सब धर्मों का मान,
ऐसा मेरा भारत देश महान।
तिरंगा है इसकी पहचान,
मेरे देश की अद्भुत शान।

वीरों की वह भूमि है,
ऋषियों की तपोभूमि हैं।
जहां होता हर किसी का मान,
ऐसा मेरा भारत देश महान।

आओ तिरंगे का मान बढ़ाएं,
मुक्त गगन पर इसे फहराए।
आओ हम सब भारतवासी,
इसको हरदम नमन कर जाएं।

समय-समय पर अवतार है होता,
दुष्टों का विनाश है होता।
राम कृष्ण रहीम है आते,
एकता का पाठ पढ़ाते हैं।

गीता का हमें ज्ञान सुनाते,
वीरों की गाथाएं सुंदर।
मातृभूमि का प्यार है सुंदर,
रक्षा को रहते हैं तत्पर।

मातृभूमि पर शीश चढ़ाते,
आजादी के वह दीवाने।
ऐसे हैं कितने सेनानी,
लिखूं कैसे उनकी गाथाएं।

लेकिन मेरी नमन है करती,
शब्दों में ना लिख पाऊं,
अविरल है यह उनका प्यार,
कैसे उसको मैं कह पाऊं।

माटी का हम तिलक करें,
उनकी शहादत को नमन करें।
जिनके कारण चैन से सोते
उनके चरणों में वंदन करें। ‌
#प्रतियोगिता हेतु
           रचनाकार ✍️
           मधु अरोरा
           15.8.2022

   21
12 Comments

Chetna swrnkar

17-Aug-2022 08:23 PM

Nice

Reply

Mithi . S

17-Aug-2022 08:22 AM

Nice

Reply

Madhumita

16-Aug-2022 05:12 PM

बहुत खूब

Reply